Thursday, December 10, 2009
i am the best
हमारे देश में आदमी शायद जन्म से ही अनुभवी होता है उन्हें किसी प्रकार खास शिक्षा और TRAINNING की आवश्यकता ही नहीं होती. देश के जो भाग्य विधाता है "नेता" जब वो सबिधानिक पद पर नियुक्त होते है तो बिना किसी TRANNING के कुशलतापूर्वक कार्यनिर्वाह करने लगते है और बिलकुल बिपरीत परिस्थिति हमारे किसानो के साथ है वह मज़बूरी में परम्परिक अनुभवो के साथ कुशलतापूर्वक खेती करते आ रहा है. यहा आश्चर्यजनक बात ये है की आज़ादी के ६२ साल बाद भी हमने देश के इन दोनों अधारो के लिए कोई निति क्यू नहीं बनाई . मुझे इन दोनों के प्रतिभा पर कोई शक नहीं है क्यू की इन ६२ सालो में हमने जो बिकास किया है वह इनके ही मेहनत का परिणाम है. लेकिन अगर इन्होने TRANNING पाया होता तो शायद स्थिति आज ज्यादा बेहतर होती. इस वैज्ञानिक युग में कृषि का स्वरूप बिलकुल बदल चूका है लेकिन हामारे किसान आज भी सदियों से चल रहे पारंपरिक तरीको से ही खेती कर रहे है और परिणाम की सूखे और बाढ़ से निपटने में बिलकुल अक्षम है और अपनी सारी पूंजी भी खेतो में झोक देते है. और हास्यास्पद बाद ये है की हमारे यहाँ प्राथमिक विद्यालयों में पढाया जाता है की मौसमी खेती एक जुआ है कैसे? हम देश में उच्य शिक्षा संस्था खोलने के लिए ज्यादा हल्ला मचाते है वह भी जरुरी है मैं उसका बिरोध नहीं कर रहा लेकिन किसानो के लिए सोचते ही नहीं. हमारे देश का एक आम किसान नहीं जनता SUBSIDY का मतलब. बिजली, पानी और सड़क तो उसके लिए हर रोज की समस्या है जिसका वह आदि हो चूका है. अगर उसे पानी चाहिए तो खुद गड्ढा खोदता है लापरवाही में उसके ही बच्चे उसमे गिरते है .गाँव में रहने वाले किसानो ने सड़क की समस्या उसके आन्तरिक दिमाग में इस कदर धर गया था की थोड़ी सा मौका मिला और वह HOLICOPTER से शादी करने लगे. बिजली के अभाव में GENRETOR और PUMPING सेट्स डीज़ल से चले वाला उन्होंने खरीद रखा है क्यू की जब खेत अपना है तो खेती के लिए भी खुद ही जुगाड़ करना होगा क्यू की सरकार जो सदम में बोलती है वह उनके समझ में नहीं आती है ha हर पाचवे साल उन्हें कोई समझाने का असफल प्रयास कर जीता है . अब बात नेता जी की हमारे हर रहनुमा तथाकथित किसान, गरीब या जमींन से जुड़ा होता है जो उसके गाड़ी और कपडे से तो नहीं लगता के समझ में यह क्यू नहीं आता की जाती और धर्म की राजनीती से महगाई नहीं नियंत्रित होती
Subscribe to:
Comments (Atom)